एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के एकल में भारतीय चुनौती खत्म, मुकुंद हारे

एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के एकल में भारतीय चुनौती खत्म, मुकुंद हारे

एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के एकल में भारतीय चुनौती खत्म, मुकुंद हारे
Modified Date: May 21, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: May 21, 2026 8:21 pm IST

बेंगलुरु, 21 मई (भाषा) भारत का एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के पुरुष एकल वर्ग में अभियान खत्म हो गया, लेकिन इससे पहले मुकुंद शशिकुमार ने बृहस्पतिवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के दूसरे वरीय एलास्टेयर ग्रे को कड़ी टक्कर दी।

चेन्नई के 29 वर्षीय खिलाड़ी मुकुंद की विश्व रैंकिंग 536 है। उन्होंने अपने से ऊंची रैंकिंग वाले ग्रे (विश्व नंबर 287) को कड़ी टक्कर दी।

लेकिन टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक में मुकुंद 6-2, 5-7, 6-7(3) से हार गए। यह मुकाबला दो घंटे 40 मिनट तक चला।

पूर्व विश्व नंबर 40 इल्या इवाश्का ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मेक्सिको के एलेक्स हर्नांडेज को महज 72 मिनट में 6-1, 6-2 से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली।

ब्रिटेन के तीसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैमिश स्टीवर्ट भी उतने ही शानदार रहे, उन्हें सर्बिया के छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ओग्नेन मिलिक को 6-2, 6-1 से हराने में सिर्फ 57 मिनट लगे।

चौथे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पेट्र बार बिरयुकोव ने मलेशिया के मित्सुकी वेई कांग लेओंग को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल की लाइनअप पूरी कर ली।

भारी बारिश के कारण युगल के क्वार्टरफाइनल में रुकावट आई जिससे सिर्फ एक मैच पूरा हो पाया जबकि दो अन्य मैच चल रहे थे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में