BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IPL 2025, MI vs RR: मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, रॉयल्स को 100 रन से रौंदकर प्ले ऑफ की दौड़ से किया बाहर

IPL 2025, MI vs RR, IndianPremierLeague: मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, रॉयल्स को 100 रन से रौंदकर प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर किया

IPL 2025, MI vs RR, IndianPremierLeague

IPL 2025, MI vs RR, IndianPremierLeague

Dr.Anil Shukla
Published: 01 May 2025 | 11:35 pmModified: 01 May 2025 | 11:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. रॉयल्स ने पावर प्ले में पांच विकेट पर 62 रन बनाए
  2. 11वें ओवर में पूरा हुआ मुंबई के रनों का शतक 
  3. लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब

जयपुर: IPL 2025, MI vs RR रेयान रिकल्टन और रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के तूफान से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई और प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

शुरुआती पांच मैच में चार हार के साथ शुरुआत करने वाले मुंबई के 11 मैच में सात जीत से 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम इतने ही मुकाबलों में छह अंक के साथ आठवें स्थान पर है और प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

मुंबई के 218 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम कर्ण शर्मा (23 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (15 रन पर दो विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (28 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गई।

READ MORE:  CG Ki Baat: बस्तर मांगे ‘संपूर्ण सफाई’..खात्मे से पहले न रुके लड़ाई! बस्तर के लोग क्यों नक्सलियों से शांति समझौता के पक्ष में नहीं है? देखिए पूरी रिपोर्ट

रॉयल्स की ओर से सिर्फ जोफ्रा आर्चर (30) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। कप्तान रियान पराग 16 रन बनाकर दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे।

रिकल्टन ने 38 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 61 रन की पारी खेलने के अलावा रोहित (53 रन, 36 गेंद, नौ चौके) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़कर मुंबई को बेजोड़ शुरुआत दिलाई। कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 48, 23 गेंद, छह चौके, एक छक्का) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 48, 23 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने इसके बाद अंतिम ओवरों में 44 गेंद में 94 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर दो विकेट पर 217 रन तक पहुंचाया।

रॉयल्स की ओर से महेश तीक्षणा (47 रन पर एक विकेट) और पराग (12 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया लेकिन सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावर प्ले के भीतर ही 47 रन तक पांच विकेट गंवा दिए।

पिछले मैच में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी (00) पारी की चौथी ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बने। उन्होंने विल जैक्स को कैच थमाया।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13) ने अगले ओवर में बोल्ट पर दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

नितीश राणा (09) भी एक रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब चाहर की गेंद पहली स्लिप में रोहित ने उनका कैच टपका दिया।

नितीश हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और अगले ओवर में बोल्ट की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच दे बैठे।

बुमराह ने इसके बाद लगातार गेंदों पर पराग (16) और शिमरोन हेटमायर (00) को पवेलियन भेजा। पराग ने मिड विकेट पर रोहित को कैच थमाया जबकि हेटमार गेंद को सूर्यकुमार के हाथों में खेल गए।

READ MORE: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी

रॉयल्स ने पावर प्ले में पांच विकेट पर 62 रन बनाए

शुभम दुबे (15) ने कोर्बिन बॉश पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन हार्दिक की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर बोल्ट को आसान कैच थमा बैठे।

ध्रुव जुरेल (11) ने कर्ण पर छक्का मारा लेकिन इसी स्पिनर को वापस कैच देकर पवेलियन लौट जिससे टीम का स्कोर सात विकेट पर 76 रन हो गया।

कर्ण ने इसके बाद महेश तीक्षणा (02) और कुमार कार्तिकेय (02) की पारी का भी अंत किया।

आर्चर ने बॉश पर लगातार दो छक्कों के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन बोल्ट ने उन्हें बुमराह के हाथों कैच कराके मुंबई को जीत दिलाई।

पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद रिकल्टन और रोहित ने पावर प्ले में 58 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

रोहित ने फजलह फारूकी और तीक्षणा पर चौकों के साथ शुरुआत की जबकि रिकल्टन ने फारूकी की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा।

रिकल्टन ने जोफ्रा आर्चर की लगातार गेंदों पर भी चौका और छक्का मारा और फिर आकाश मधवाल का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया।

रोहित ने कार्तिकेय पर लगातार दो चौके मारे जबकि रिकल्टन ने इस स्पिनर पर छक्के के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

11वें ओवर में पूरा हुआ मुंबई के रनों का शतक

रोहित ने तीक्षणा पर चौके के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जो पिछले चार मैच में उनका तीसरा अर्धशतक है।

तीक्षणा ने हालांकि इसी ओवर में रिकेल्टन को बोल्ड करके मुंबई को पहला झटका दिया।

सूर्यकुमार ने तीक्षणा पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन रोहित अगले ओवर में पराग की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच दे बैठे।

हार्दिक ने फारूकी पर चौके से खाता खोला जबकि सूर्यकुमार ने भी इस तेज गेंदबाज पर लगातार दो चौके मारे।

सूर्यकुमार ने तीक्षणा और आर्चर पर छक्कों के साथ रन गति में इजाफा किया जबकि हार्दिक ने फारूकी के 18वें ओवर में तीन चौकों और एक छक्के से 21 रन बटोरे।

सूर्यकुमार ने पारी की अंतिम गेंद पर मधवाल पर छक्का जड़ा।

read more: Face To Face Madhya Pradesh: लव, धोखा, डर्टी पिक्चर..इस गुनाह की सजा क्या हो? क्या आरोपी फरहान ब्लैकमेलिंग के किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है? देखिए पूरी रिपोर्ट 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Mumbai beat Royals by 100 runs to knock them out of playoff race

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

चीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में

02 Oct 2026 | 6:34 am