नडाल और स्पेन के डेविस कप कप्तान ने नहीं बताया कि वह संन्यास से पहले खेलेंगे या नहीं
नडाल और स्पेन के डेविस कप कप्तान ने नहीं बताया कि वह संन्यास से पहले खेलेंगे या नहीं
फुएनगिरोला (स्पेन), 18 नवंबर ( एपी ) महान टेनिस खिलाड़ी रफेल नडाल या स्पेन के कप्तान डेविड फेरर ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि यह 22 बार का ग्रैंडस्लैम चैम्पियन अपने आखिरी टूर्नामेंट डेविस कप में एकल खेलेगा या युगल या खेलेगा ही नहीं ।
स्पेन को मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से खेलना है जिसमें जीतने पर कनाडा या जर्मनी से शुक्रवार को सेमीफाइनल खेलना होगा ।
यह पूछने पर कि क्या वह खेलने के लिये तैयार हैं, नडाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह सवाल कप्तान से करना होगा ।’’
कप्तान फेरर ने कहा ,‘‘ मुझे भी नहीं पता है । मैने अभी तय नहीं किया है कि कल कौन कौन खेलेगा ।’’
पिछले कुछ समय से लगातार चोटों से परेशान 38 वर्ष के नडाल 20 साल से अधिक समय से खेल रहे हैं और टेनिस के ‘बिग थ्री’ में से रिटायर होने जा रहे दूसरे खिलाड़ी हैं । रोजर फेडरर ने 2022 में खेल से विदा ली थी जबकि नोवाक जोकोविच अभी खेल रहे हैं ।
नडाल ने कहा ,‘‘ मैं यहां रिटायर होने नहीं आया बल्कि टीम की जीत में मदद करने आया हूं । यह मेरी आखिरी टीम स्पर्धा है और मैं चाहता हूं कि टीम जीते । भावनायें बाद की बात है । संन्यास के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा ।’’
पिछले सप्ताह से मालागा में लगातार अभ्यास कर रहे नडाल ने इससे पहले कहा था ,‘‘ यह कठिन फैसला है जिसे लेने में मुझे समय लगा । लेकिन जीवन में जो शुरू हुआ है, वह खत्म होना ही है । मुझे लगता है कि यह विदा लेने का सही समय है । मेरा कैरियर इतना लंबा और सफल रहा जितना मैने सोचा भी नहीं था ।’’
नडाल के साथ स्पेन की टीम में चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन कार्लोस अल्काराज, रॉबर्टो बतिस्ता एगुट , पेड्रो मार्तिनेज और मार्शेल ग्रानोलेर्स हैं ।
नडाल ने अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद से आधिकारिक मैच नहीं खेला है । वह एकल वर्ग के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच से हार गए थे और कार्लोस अल्काराज के साथ युगल क्वार्टर फाइनल में हारे ।
एपी मोना सुधीर
सुधीर
लेखक के बारे में
Web Title: नडाल और स्पेन के डेविस कप कप्तान ने नहीं बताया कि वह संन्यास से पहले खेलेंगे या नहीं
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm