डेविस कप के जरिये विदाई की तैयारी में जुटे नडाल
डेविस कप के जरिये विदाई की तैयारी में जुटे नडाल
मालागा (स्पेन), 18 नवंबर (एपी ) स्पेन के महान खिलाड़ी रफेल नडाल मंगलवार से यहां घरेलू दर्शकों के सामने होने वाले डेविस कप फाइनल्स के जरिये टेनिस से विदा लेने की तैयारी में हैं ।
38 वर्ष के नडाल 20 साल से अधिक समय से खेल रहे हैं और टेनिस के ‘बिग थ्री’ में से रिटायर होने जा रहे दूसरे खिलाड़ी हैं । रोजर फेडरर ने 2022 में खेल से विदा ली थी जबकि नोवाक जोकोविच अभी खेल रहे हैं ।
पिछले सप्ताह से मालागा में लगातार अभ्यास कर रहे नडाल ने कहा ,‘‘ यह कठिन फैसला है जिसे लेने में मुझे समय लगा । लेकिन जीवन में जो शुरू हुआ है, वह खत्म होना ही है । मुझे लगता है कि यह विदा लेने का सही समय है । मेरा कैरियर इतना लंबा और सफल रहा जितना मैने सोचा भी नहीं था ।’’
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नडाल का आखिरी मैच कब होगा क्योंकि डेविस कप टीम स्पर्धा है और अभी तय नहीं है कि आगे के नतीजे क्या होते हैं । स्पेन को मंगलवार को नीदरलैंड से खेलना है जिसमें जीतने पर कनाडा या जर्मनी से शुक्रवार को सेमीफाइनल खेलना होगा ।
एकल में दो और युगल में एक मैच होना है । अभी पता नहीं है कि नडाल एकल खेलेंगे, युगल या दोनों या एक भी नहीं । नडाल के साथ स्पेन की टीम में चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन कार्लोस अल्काराज, रॉबर्टो बतिस्ता एगुट , पेड्रो मार्तिनेज और मार्शेल ग्रानोलेर्स हैं ।
एपी मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: डेविस कप के जरिये विदाई की तैयारी में जुटे नडाल
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm