स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं नेमार

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं नेमार

स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं नेमार
Modified Date: June 20, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: June 20, 2026 2:24 pm IST

फिलाडेल्फिया, 20 जून (एपी) स्टार स्ट्राइकर नेमार पिंडली की चोट से उबरने के बाद विश्व कप फुटबॉल में ब्राजील के स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले अंतिम ग्रुप मैच में खेल सकते हैं। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने यह जानकारी दी।

नेमार चोट के कारण पहले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में ब्राजील ने मोरक्को के खिलाफ पहला मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था जबकि उसने दूसरे मैच में हैती को 3-0 से हराया।

एंसेलोटी ने कहा कि नेमार सोमवार को टीम के साथ अभ्यास करेंगे और स्कॉटलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 79 गोल किए हैं जो ब्राजील की तरफ से रिकॉर्ड है। उन्होंने अभी तक ब्राज़ील की टीम के साथ पूरे अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया है। वह 17 मई को ब्राजील के क्लब सैंटोस के लिए खेलते समय चोटिल हो गए थे।

एपी

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में