मैदान पर लौटे नेमार ने ब्राजील टीम के साथ किया अभ्यास
मैदान पर लौटे नेमार ने ब्राजील टीम के साथ किया अभ्यास
मौरिसटाउन (अमेरिका), 17 जून (एपी) दाहिने पैर की चोट से उबर रहे नेमार ने ब्राजील की विश्व कप टीम के साथ पहली बार अभ्यास किया ।
वह पूरी रफ्तार से नहीं खेले और न्यूयार्क के बाहर टीम के अभ्यास शिविर में अनुकूलन पर ही फोकस रखा ।
उनका सोमवार को टेस्ट कराया गया है ताकि पता चल सके कि चोट की क्या स्थिति है । उन्हें 17 मई को ब्राजील के सांतोस क्लब के लिये खेलते हुए चोट लगी थी ।
चौथा विश्व कप खेल रहे 34 वर्ष के नेमार ने अभी तक पूरे अभ्यास सत्र में भाग नहनीं लिया है । वह हैती के खिलाफ शुक्रवार को पहला मैच नहीं खेलेंगे । पांच बार की चैम्पियन ब्राजील टीम ने ग्रुप सी के पहले मैच में मोरक्को से 1 . 1 से ड्रॉ खेला था ।
एपी मोना
मोना

Facebook


