एशियाड में पुरुष मुक्केबाजों को कोई ओलंपिक कोटा नहीं, बीएफआई अगले हफ्ते करेगा बैठक

एशियाड में पुरुष मुक्केबाजों को कोई ओलंपिक कोटा नहीं, बीएफआई अगले हफ्ते करेगा बैठक

एशियाड में पुरुष मुक्केबाजों को कोई ओलंपिक कोटा नहीं, बीएफआई अगले हफ्ते करेगा बैठक
Modified Date: November 11, 2023 / 06:34 pm IST
Published Date: November 11, 2023 6:34 pm IST

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) एशियाई खेलों में भारत ने चार ओलंपिक कोटे हासिल किये लेकिन पुरुष वर्ग में निराशा ही हाथ लगी जिससे भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) भविष्य की योजना पर फैसला करने के लिये अगले हफ्ते बैठक करेगा क्योंकि पेरिस ओलंपिक के लिए केवल दो क्वालीफायर ही बचे हैं।

भारतीय मुक्केबाजी दल ने तीन से छह पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने के लक्ष्य को चार कोटे हासिल करके पूरा किया।

लेकिन ये चारों महिला वर्ग में निकहत जरीन (50 किग्रा) , प्रीति पवार (54 किग्रा), परवीन हुड्डा (57 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने हासिल किये।

अगला ओलंपिक क्वालीफायर इटली में 29 फरवरी से 12 मार्च तक विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट है और बर्नार्ड डुने की अगुआई वाली हाई परफोरमेंस इकाई ने कुछ प्रस्ताव रखे जिसमें पिछले साल के पुरुष विश्व युवा चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं को सीधे सीनियर राष्ट्रीय शिविर में शामिल करना भी शामिल है।

बीएफआई के एक अधिकारी ने पीटीआई ने कहा, ‘‘हाई परफोरमेंस इकाई ने कुछ प्रस्ताव भेजे हैं। हम आगामी हफ्ते में एक बैठक करेंगे जिसमें हम इन सभी के बारे में चर्चा करेंगे। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में