नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद पंजाब एफसी को 2-1 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद पंजाब एफसी को 2-1 से हराया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद पंजाब एफसी को 2-1 से हराया
Modified Date: November 23, 2024 / 08:13 pm IST
Published Date: November 23, 2024 8:13 pm IST

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में शनिवार को यहां दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद पंजाब एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने गुइलेर्मो फर्नांडीज (15वें मिनट) और नेस्टर अल्बियाच (18वें मिनट) के गोल की मदद से शुरुआत में ही बढ़त बना ली लेकिन पहले हाफ के आखिरी समय में दिनेश सिंह को रेड कार्ड दिखाए जाने के कारण टीम को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

 नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम दूसरे हाफ में ज्यादातर समय तक पंजाब एफसी के खिलाड़ियों को रोकने में सफल रही। इवान नोवोसेलेक (88वें) के गोल से पंजाब की टीम वापसी करने में सफल रही लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में