एनएससीआई ओपन 8 बॉल पूल टूर्नामेंट 26 सितंबर से

एनएससीआई ओपन 8 बॉल पूल टूर्नामेंट 26 सितंबर से

एनएससीआई ओपन 8 बॉल पूल टूर्नामेंट 26 सितंबर से
Modified Date: September 14, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: September 14, 2026 8:03 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) दिल्ली बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ (डीबीएसए) भारतीय राष्ट्रीय खेल क्लब (एनएससीआई) के सहयोग से 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक यहां एनएससीआई क्लब में एनएससीआई ओपन 8 बॉल पूल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

इस प्रतिष्ठित क्यू खेल प्रतियोगिता में पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन सौरव कोठारी सहित कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि पांच लाख रुपये है।

चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में 8 बॉल के राष्ट्रीय चैंपियन संदीप गुलाटी और कमल चावला जैसे शीर्ष पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

महिला वर्ग में विद्या पिल्लै और पूर्व राष्ट्रीय 8 बॉल चैंपियन चित्रा मागिमैराज समेत कई दिग्गज खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगी।

दिल्ली बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के सचिव रवि के टंडन ने कहा कि शीर्ष पुरस्कार राशि और देश के प्रमुख खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण इस टूर्नामेंट के पूरे देश के क्यू खेल जगत का ध्यान आकर्षित करने की उम्मीद है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में