ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया

ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया

ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने टी20 श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया
Modified Date: February 1, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: February 1, 2026 9:49 pm IST

लाहौर (पाकिस्तान), एक फरवरी (एपी) पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप की शुरुआत से पांच दिन पहले रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को इस प्रारूप में 111 रन की उसकी सबसे बड़ी शिकस्त देते हुए तीन मैच की श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी हार 2005 में मिली थी जब साउथम्पटन में इंग्लैंड ने उसे 100 रन से हराया था।

भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व में खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल ऑस्ट्रेलिया की टीम 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज (18 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 16.5 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान ने इससे पहले छह विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने 37 गेंद में 56 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 36 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी खेली।

शादाब खान पांच छक्कों की मदद से 19 गेंद में 46 रन बनाकर पाकिस्तान का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान ने पहला मैच 19 रन से जीतने के बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 90 रन से शिकस्त दी थी।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में