IND vs PAK Match Update: इतनी बेइज्जती! सोशल मीडिया पर मजाक का कंटेंट बना पाकिस्तान, जानें इसके पीछे का कारण
IND vs PAK Match Update: इतनी बेइज्जती! सोशल मीडिया पर मजाक का कंटेंट बना पाकिस्तान, जानें इसके पीछे का कारण | Champions Trophy 2025

IND vs PAK Match Update | Source: Pakistan Cricket X
- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत और पाकिस्तान रविवार को आमने-सामने होंगे।
- पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
- अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक उड़ना भी शुरू हो गया है।
दुबई। IND vs PAK Match Update: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत और पाकिस्तान जब रविवार को यहां आमने सामने होंगे तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम की निगाह सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर टिकी होगी जबकि मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व वाली टीम टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने से बचने की कोशिश करेगी। भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड से 60 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। चैंपियंस ट्रॉफी के इस बड़े मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम दुबई पहुंच चुकी है। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक उड़ना भी शुरू हो गया है।
पाकिस्तानी टीम का उड़ाया जा रहा मजाक
बता दें कि पाकिस्तान टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान के दौरे से इनकार कर दिया था। जिसके बाद भारत के सभी मैच दुबई में खेले जा रहे हैं। हालांकि भारतीय टीम के पाकिस्तान न जाने पर लंबी बहस हुई थी। वहीं अब पाकिस्तान का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। पहले तो स्टेडियम को लेकर काफी मजाक बना और अब पाक खिलाड़ी भी मजाक के पात्र बन गए हैं। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास का पहला ऐसा देश बन गया है जो अपनी ही मेजबानी में अपना देश छोड़कर किसी दूसरे देश में मैच खेलने जा रहा है।
क्यों उड़ रहा पाकिस्तान का मजाक?
बता दें कि पाकिस्तान ने पूरा जोर लगाया था कि टीम इंडिया उनके देश में खेले क्योंकि टूर्नामेंट की मेजबानी भी वही कर रहे हैं। लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा के मुद्दों को उठाकर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई प्रयास किए लेकिन सभी विफल रहे। बाद में तय हुआ की भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच है जिसके बाद अब पाकिस्तान की टीम दुबई पहुंच गई है। अब सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहीं हैं। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि टूर्नामेंट से पहले ही पाकिस्तान की पीसीबी ने बीसीसीआई के सामने घुटने टेक दिए हैं। बीसीसीआई ने तो पाकिस्तान को ही दुबई बुला लिया।
Karachi ✈️ Dubai
Pakistan play their second match of the ICC #ChampionsTrophy 2025 on Sunday against India 🏏#WeHaveWeWill pic.twitter.com/Abu1MxCFC8
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 20, 2025
बता दें कि इन दोनों टीम के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला 2017 में फाइनल में हुआ था जिसमें पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। रिजवान और उनके साथी लंदन में मिली उस जीत से प्रेरणा लेने का प्रयास करेंगे लेकिन उसके खिलाड़ियों को खेल के तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला पूर्व की तरह बहुचर्चित नहीं है जिससे उम्मीद की जा रही है कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के इस मैच में दोनों टीम थोड़ा सहज होकर मैदान पर उतरेंगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी 2025 को दुबई में होगा।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Pakistan has become a joke on social media, know the reason behind it
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm