पारिख ने प्लेऑफ में गंगजी को हराकर हरियाणा ओपन का खिताब जीता

पारिख ने प्लेऑफ में गंगजी को हराकर हरियाणा ओपन का खिताब जीता

पारिख ने प्लेऑफ में गंगजी को हराकर हरियाणा ओपन का खिताब जीता
Modified Date: October 20, 2024 / 07:08 pm IST
Published Date: October 20, 2024 7:08 pm IST

पंचकुला, 20 अक्टूबर (भाषा) अहमदाबाद के वरुण पारिख ने रविवार को यहां प्लेऑफ में बेंगलुरु के राहिल गंगजी को हराकर हरियाणा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता।

पारिख (64-71-67-69) ने प्लेऑफ के चौथे होल में गंगजी (63-71-67-70) को पछाड़कर अपना दूसरा पेशेवर खिताब जीता। इससे पहले इन दोनों ने कुल 17 अंडर 271 का समान स्कोर बनाया था जिसके कारण प्लेऑफ का सहारा लिया गया।

इस जीत से पारिख को 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। इससे वह पीजीटीआई रैंकिंग में 48वें स्थान से 16वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

गुरुग्राम के ध्रुव श्योराण (67) 16 अंडर 272 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान, जबकि दिल्ली के सचिन बैसोया (69), चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा (70) और गुरुग्राम के वीर अहलावत (70) समान 14 अंडर 274 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में