Chhatarpur Suicide News: बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार, सभी की मौत से इलाके में पसरा मातम

Chhatarpur Suicide News: बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार, सभी की मौत से इलाके में पसरा मातम

Chhatarpur Suicide News: बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार, सभी की मौत से इलाके में पसरा मातम

Chhatarpur Suicide News: बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार, सभी की मौत से इलाके में पसरा मातम /image: Social Media

Modified Date: August 11, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: August 11, 2026 11:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • छतरपुर के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की मौत की घटना सामने आई है
  • पुलिस के अनुसार मामले में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि जांच जारी है
  • महिला की मौके पर मौत, बच्चों को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

छतरपुर। Chhatarpur Suicide News: एमपी के छतरपुर जिले से एक दिल को झकझोर कर देने वाली सामने आई है, यहां महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना में महिला समेत तीनों की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 महिला ने क्यों उठाया खौफनाक कदम (MP Suicide News)

Chhatarpur Suicide News मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र का है, जहां घरेलू विवाद के चलते महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले सुरेश कुशवाहा की 22 वर्षीय पत्नी भगवती ने अपनी दो साल की मासूम बेटी लक्ष्मी और एक साल के दूधमुहे बेटे ऋतिक के साथ घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी।

मां की मौके पर मौत, बच्चों ने अस्पताल ले जाते तोड़ा दम (Chhatarpur Latest News)

Chhatarpur Suicide News महिला को कुएं में कूदते देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। परिजन तत्काल दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर कुएं से बाहर निकाली गई मां भगवती की भी मौके पर ही सांसें थम चुकी थीं।

इलाके में पसरा मातम

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीं पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.