मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 2.71 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार सौंपे

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 2.71 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार सौंपे

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 2.71 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार सौंपे
Modified Date: August 10, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: August 10, 2026 9:04 pm IST

श्रीनगर, 10 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को इस केंद्र शासित प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को कुल 2.71 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए।

श्रीनगर स्थित ‘शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी)’ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सतीश शर्मा समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मानित खिलाड़ियों में ओवैस याकूब भी शामिल रहे जिन्हें बुल्गारिया में आयोजित ‘ब्रेव सीएफ 107’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। ओवैस कश्मीर के पहले पेशेवर एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर (खिलाड़ी) हैं।

कंपाउंड पैरा-तीरंदाज शीतल देवी को दक्षिण कोरिया में आयोजित 2025 विश्व पैरा-तीरंदाजी चैंपियनशिप की व्यक्तिगत ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल ढांचे को आधुनिक बनाने और प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र नहीं मिलने का मुद्दा जल्द सुलझाया जाएगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में