परितोष पुयो पुयो क्वार्टरफाइनल में हारे, भारत पोकेमोन यूनाइट में हांगकांग से हारा

Ads

परितोष पुयो पुयो क्वार्टरफाइनल में हारे, भारत पोकेमोन यूनाइट में हांगकांग से हारा

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 04:39 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 04:39 PM IST

नागोया, 26 सितंबर (भाषा) भारत के लिए पदार्पण करने वाले परितोष का एशियाई खेलों में पुयो पुयो चैंपियंस ईस्पोर्ट्स स्पर्धा का अभियान शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया जिसमें उन्हें दक्षिण कोरिया के कांग डोंगशिन से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत पोकेमॉन यूनाइट ईस्पोर्ट्स स्पर्धा के ग्रुप चरण के अंतिम चयन में भी हांगकांग से 1-2 से हार गया।

भारतीय टीम में अदनान मोहम्मद बादशाह, रुद्र नारायण नायक, दीपकुमार विपुलभाई पटेल, साई कृष्णा नल्लूरी, दीपज्योति लक्ष्मण नाथ और रूबेन गॉडफ्रे फर्नांडिस शामिल थे।

भारत को शुक्रवार को अपने शुरुआती ग्रुप सी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 0-2 की हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले परितोष को कांग से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। परितोष एक भी पीरियड में जीत हासिल नहीं कर पाए और कांग ने 5-0 से आसान जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

परितोष ने बृहस्पतिवार को ग्रुप बी में दो जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

परितोष ने मंगोलिया के मुंखजोरिग गनबोल्ड पर 3-0 से जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर सिंगापुर के कोह मुन जून जस्टिन को 3-2 से हराया। उन्हें चीनी ताइपे के त्ज़ुआंग कुओ से 0-3 से और थाईलैंड के तानारक वोंगकिटिकुन से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द