पत्री, गर्ग बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में

पत्री, गर्ग बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में

पत्री, गर्ग बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में
Modified Date: June 12, 2026 / 05:33 pm IST
Published Date: June 12, 2026 5:33 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) अखिल भारतीय जूनियर रैंकिंग पदक विजेता तन्वी पत्री और अभिनव गर्ग 26 जून से पांच जुलाई तक जापान के यत्सुशिरो में होने वाली बैडमिंटन एशिया जूनियर (अंडर 19) चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे ।

टीम चैम्पियनशिप 26 से 30 जून तक होगी जिसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धायें होंगी ।

पिछले महीने बेंगलुरू में अखिल भारतीय अंडर 19 रैंकिंग टूर्नामेंट जीतने के बाद पत्री और गर्ग का सीधे चयन हुआ । युगल वर्ग में तीन जोड़ियों का सीधे चयन हुआ जबकि बाकी खिलाड़ियों का चयन गुवाहाटी के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में चयन ट्रायल के बाद किया गया ।

भारत ने 2025 में लड़कियों के एकल वर्ग में दो कांस्य पदक जीते थे ।

भारतीय टीम :

बालक एकल : अभिनव गर्ग, देव रूपारेलिया, जगशेर सिंह खांगुर्रा, ध्यान संतोष

बालिका एकल : तन्वी पत्री, तन्वी रेड्डी, आदर्शिनी श्री एनबी, शाइना मनीमुथु

पुरूष युगल : पवन एस और पुनीत एस, अमरजीत सिंह के और दिव्यांश अग्रवाल

महिला युगल : दिया भीमैया बी और बरूनी पर्शवाल, दुर्गा एशा के और कीर्ति मंचाला

मिश्रित युगल : पुनीत एस और दीपक राज अदिति, ब्योर्न जैसन और दियांका वाल्दिया ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में