शर्मिला धनकर ने पैरा एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

शर्मिला धनकर ने पैरा एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

शर्मिला धनकर ने पैरा एथलेटिक्स में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
Modified Date: July 28, 2026 / 03:28 am IST
Published Date: July 28, 2026 3:28 am IST

ग्लासगो , 27 जुलाई (भाषा) शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

चालीस वर्षीय शर्मिला ने 9.81 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो लगाकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा एथलेटिक्स पदक के 20 साल के इंतजार को खत्म किया।

इस स्पर्धा में एक और भारतीय खिलाड़ी शिल्पा शायला को विवाद के बाद कांस्य पदक प्रदान किया गया। शिल्पा ने 7.26 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था।

शुरुआत में नाइजीरिया की यूचेरिया इयियाजी कांस्य पदक की स्थिति में थीं, लेकिन भारतीय दल की आपत्ति और आधिकारिक समीक्षा के बाद उनके एकमात्र वैध प्रयास को फाउल करार दिया गया। इसके बाद चौथे स्थान पर रहीं शिल्पा शायला को कांस्य पदक मिल गया।

नाइजीरिया की ओर से हालांकि इस फैसले के खिलाफ आपत्ति दर्ज किए जाने की संभावना है।

पदक में बदलाव की घोषणा के बाद भावुक शिल्पा ने शर्मिला के साथ जश्न मनाया। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में दो पदक हासिल किए।

एफ57 वर्ग उन खिलाड़ियों के लिए होता है जिनके निचले अंगों में अक्षमता, अंगों की कमी या मांसपेशियों की ताकत में कमी होती है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में