द्रविड़, वॉ और अभिषेक बच्चन ने भारत-नीदरलैंड हॉकी मैच देखा
द्रविड़, वॉ और अभिषेक बच्चन ने भारत-नीदरलैंड हॉकी मैच देखा
एम्स्टेलवीन, 22 अगस्त (भाषा) क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ और स्टीव वॉ के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने शनिवार को यहां भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया एफआईएच हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर का मुकाबला देखा।
भारत को हालांकि इस मुकाबले में नीदरलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी था।
द्रविड़, वॉ और अभिषेक बच्चन यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के सिलसिले में नीदरलैंड्स में हैं। इस लीग का उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। लीग की शुरुआत 26 अगस्त को वोलबर्ग में रॉटरडैम डॉकर्स और एम्स्टर्डम फ्लेम्स के बीच मुकाबले से होगी।
ईटीपीएल के सह-संस्थापक बच्चन के मैच के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात करने की उम्मीद है।
भाषा मोना
नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


