हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन फाइनल में पेरा का सामना कोंटावेट से

हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन फाइनल में पेरा का सामना कोंटावेट से

हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन फाइनल में पेरा का सामना कोंटावेट से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 22, 2022 9:12 pm IST

हैम्बर्ग, 22 जुलाई ( एपी ) अमेरिका की बरनार्डा पेरा का सामना हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन टेनिस के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त एनेट कोंटावेट से होगा ।

पेरा ने सातवीं वरीयता प्राप्त मरीना जेनवस्का को 6 . 2, 6 . 4 से हराया । वहीं कोंटावेट ने रूस में जन्मी अनास्तासिया पोतापोवा को 6 . 3, 7 . 5 से मात देकर कैरियर में 16वीं बार फाइनल में प्रवेश किया ।

इससे पहले विम्बलडन के पहले दौर में कोंटावेट ने पेरा को हराया था ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में