शपथ आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पहले दिन भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

Ads

शपथ आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पहले दिन भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 06:28 PM IST

अल्माटी (कजाखस्तान), आठ मई (भाषा) भारत के शपथ भारद्वाज ने दो परफेक्ट सीरीज के बाद तीसरी सीरीज में 21 शॉट लगाकर शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के पहले दिन 75 में से कुल 71 हिट लगाए।

वहीं भारतीय महिलाओं में मनीषा कीर 69 के स्कोर के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान पर काबिज निशानेबाज रहीं।

विवान कपूर ने दिन का समापन 70 हिट के साथ किया।

इस प्रतियोगिता में तीसरे भारतीय निशानेबाज अहवर रिजवी ने 23, 22 और 23 का स्कोर किया।

रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे उदयवीर सिंह जयजी और अली अमन इलाही ने क्रमशः 71 और 66 का स्कोर किया।

महिलाओं के वर्ग में मनीषा कीर कुल 69 के स्कोर के साथ 17वें स्थान पर हैं।

राष्ट्रीय चैंपियन नीरू ढांडा ने 68 के स्कोर के साथ 21वें स्थान पर दिन का समापन किया। तीसरी भारतीय निशानेबाज प्रगति दुबे ने 65 (18, 23, 24) का स्कोर किया और 35वें स्थान पर रहीं।

पुरुषों और महिलाओं के वर्ग का फाइनल शनिवार को होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द