हरियाणा के करनाल में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

Ads

हरियाणा के करनाल में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 11:03 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 11:03 AM IST

चंडीगढ़, सात अगस्त (भाषा) हरियाणा के करनाल में एक युवक की हत्या मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को हर्ष और बीरबल को पूछताछ के लिए रोका था।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित रूप से पुलिस टीम पर गोली चला दी और उन्होंने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। घायल आरोपियों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों वीर उर्फ वीरू नामक 28 वर्षीय युवक की हत्या मामले में आरोपी थे।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात को करनाल में दो मोटरसाइकिल सवारों ने कथित तौर पर वीरू की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारण की जांच की जा रही है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन