प्रणवी उर्स संयुक्त दूसरे स्थान पर

प्रणवी उर्स संयुक्त दूसरे स्थान पर

प्रणवी उर्स संयुक्त दूसरे स्थान पर
Modified Date: May 10, 2024 / 08:55 pm IST
Published Date: May 10, 2024 8:55 pm IST

सियोल, 10 मई (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर प्रणवी उर्स ने यहां कोरिया में अरामको टीम सीरीज के पहले दौर में अंतिम पांच होल में तीन बर्डी की बदौलत तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

अपनी दूसरी अरामको सीरीज प्रतियोगिता में खेल रहीं प्रणवी ने पहले दौर में पांच बर्डी लगायी जबकि दो बोगी कर बैठीं।

वाणी कपूर (77) संयुक्त 70वें जबकि दीक्षा डागर संयुक्त 91वें स्थान पर बनी हुई हैं।

टीम शैनोन टैन (73) की टीम में प्रणवी और वाणी कपूर तथा एमेच्योर चो शामिल हैं, उनकी टीम संयुक्त चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम डागर संयुक्त 32वें स्थान पर है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में