रोहित-बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में T20 सीरीज जीतना पर गर्व की बात है: विराट कोहली

रोहित-बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में T20 सीरीज जीतना पर गर्व की बात है: विराट कोहली

रोहित-बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में T20 सीरीज जीतना पर गर्व की बात है: विराट कोहली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: December 6, 2020 1:50 pm IST

सिडनी: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीतना उनके लिए बहुत मायने रखता है। कोहली ने बड़े शॉट लगाने में माहि हार्दिक पंड्या के कौशल की तारीफ की। पंड्या ने 22 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। श्रृंखला का तीसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

Read More: सीएम बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में कोविड-19 टेस्ट की जांच शुल्क दरों में भारी कमी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘ यह जीत काफी मायने रखती है। टी20 क्रिकेट में हम एक टीम की तरह खेले। टीम में रोहित और बुमराह जैस सीमित ओवरों के अनुभवी – विशेषज्ञ खिलाड़ी नहीं है, फिर भी हम अच्छा कर रहे है। इससे मुझे खुशी है और टीम पर फख्र है।’’ रोहित के मांसपेशियों में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान खिंचाव आ गया था जबकि बुमराह को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए विश्राम दिया गया है। भारतीय कप्तान ने कहा कि अपनी शानदार बल्लेबाजी से मैन ऑफ द मैच बने पंड्या आने वाले वर्षों में टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन सकते है।

Read More: कांग्रेस का किसानों के ‘भारत बंद’ को समर्थन, आठ दिसंबर को देशभर में करेगी प्रदर्शन

कोहली ने कहा, ‘‘ वह (पंड्या) 2016 में टीम में अपनी प्रतिभा के दम पर आया। वह प्रतिभावान है। उसे यह पता है कि यह उसका समय है। वह अगले चार-पांच वर्षों में ऐसा भरोसेमंद खिलाड़ी हो सकता है जो कही से भी मैच जीता सकता है। उसकी योजना सहीं है और मुझे यह देख कर खुशी होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उसे इसका अंदाजा है कि उसके लिए फिनिशर (आखिरी ओवरों में टीम को जीत दिलाने की भूमिका) की भूमिका और मैच जीताऊ पारी खेलना जरूरी है। वह अपने पूरे दिल से खेलता है। उसमें में प्रतिस्पर्धात्मक भावना है और शीर्ष स्तर पर इसे दिखाने का कौशल भी है।’’

Read More: लद्दाख में मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद अरुणाचल के पास चीन ने बसा लिए 3 गांव

कोहली ने कहा कि एकदिवसीय श्रृंखला को 1-2 से गंवाने के बाद खिलाड़ी ने एकजुटता के साथ टी20 श्रृंखला में वापसी की। उन्होंने टी20 में भारतीय टीम की मजबूती का श्रेय आईपीएल को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ हाल में हर किसी ने कम से कम 14 मैच खेले है, ऐसे में उन्हें उनकी योजना के बारे में पता है। नटराजन शानदार रहे और शारदुल ने भी आज अच्छी गेंदबाजी की। हार्दिक ने बेहतरीन तरीके से मैच खत्म किया जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर ने अर्धशतक लगाया। यह पूरी तरह से टीम प्रयास था।

Read More: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 8 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया लेकिन चोटिल आरोन फिंच की जगह मैच में कप्तानी करने वाले मैथ्यू वेड ने कहा कि उनकी टीम को कुछ और रन बनाने चाहिये थे। उन्होंने लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहने पर गेंदबाजों पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तानी करना अच्छा रहा, हार्दिक के बल्लेबाजी से पहले यह और भी अच्छा था। मुझे लगता है हमें कुछ और रन बनाने चाहिये थे। लेकिन जब हार्दिक इस लय में हो तो कुछ और रन से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।’’ पारी का अगाज करते हुए 32 गेंद में 58 रन बनाने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, हमने गेंद के साथ आखिर तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ’’

Read More: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आंदोलन के बीच मोदी सरकार किसानों के खाते में डालेगी 2-2 हजार रुपए, जानिए पूरी डिटेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"