पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिला 265 रन का लक्ष्य
पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिला 265 रन का लक्ष्य
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) केएल राहुल (नाबाद 152) की शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन बनाए।
यह आईपीएल में कैपिटल्स का सर्वोच्च स्कोर है।
राहुल ने 67 गेंदों की नाबाद पारी में 16 चौके और नौ छक्के लगाने के साथ दूसरे विकेट के लिए नीतीश राणा (44 गेंदों में 91) के साथ 220 रन की साझेदारी की।
पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बर्टलेट ने एक-एक विकेट लिए।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


