रेलवे ने इंडियन आइल को हराकर महिला हॉकी खिताब जीता

रेलवे ने इंडियन आइल को हराकर महिला हॉकी खिताब जीता

रेलवे ने इंडियन आइल को हराकर महिला हॉकी खिताब जीता
Modified Date: October 21, 2024 / 04:47 pm IST
Published Date: October 21, 2024 4:47 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर ( भाषा ) रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने इंडियन आइल को 3 . 1 से हराकर सीनियर महिला अंतर विभाग राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली और पिछले साल मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया ।

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में भारत की कुछ शीर्ष महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया ।

इंडियन आइल के लिये 18वें मिनट में दीपिका ने गोल दागा । रेलवे के लिये भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने एक मिनट बाद ही गोल दागा ।

चौथे क्वार्टर में रेलवे की कप्तान नवनीत कौर ने फिर टीम को बढत दिलाई । वहीं भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने विजयी गोल दागा । सलीमा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया ।

इससे पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने भारतीय खेल प्राधिकरण को 3 . 2 से हराकर कांस्य पदक जीता । निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया था ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में