सरफराज के पहले शतक के बाद बारिश ने डाला खलल

सरफराज के पहले शतक के बाद बारिश ने डाला खलल

सरफराज के पहले शतक के बाद बारिश ने डाला खलल
Modified Date: October 19, 2024 / 11:22 am IST
Published Date: October 19, 2024 11:22 am IST

  बेंगलुरू, 19 अक्टूबर (भाषा) सरफराज खान के पहले नाबाद शतक और ऋषभ पंत की नाबाद 53 रन की तेज पारी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया लेकिन बारिश के कारण मैच को दिन के  पहले सत्र के  दौरान रोकना पड़ा।

बारिश के कारण खेल को रोके जाते समय भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 344 रन बना लिये। भारत अब भी न्यूजीलैंड से 12 रन पीछे हैं।

सरफराज 154 गेंद में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर रहे पंत ने अब तक की 56 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये हैं।

इन दोनों ने दिन के पहले सत्र के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सफलता से दूर रखते हुए चौथे विकेट के लिए अब तक 113 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में