कोलकाता।राशिद खान को अब तक हम एक बेहतर क्रिकेटर के तौर पर जानते थे लेकिन अब उनकी एक नई छवि सामने आई है.उन्होंने कल अपने मैन ऑफ द मैच अवार्ड की ट्रॉफी धमाके में मारे गए लोगो के नाम करके अपनी एक और उदारता का परिचय दिया है।
कल सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालिफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रन से हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बना ली.और इस जीत का पूरा श्रेय मिला अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान को दिया गया। हारे हुए मैच को जीत का ताज पहनाने वाले स्पिनर राशिद खान को जब मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया तो राशिद खान ने अपना अवॉर्ड उन लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान में एक क्रिकेट मैच के दौरान बम ब्लास्ट में अपनी जान गंवा दी थी.
वेब डेस्क ibc24