आरसीबी की टीम 15 मार्च को चिन्नास्वामी में एकत्रित होगी, कड़ी सुरक्षा की तैयारी

आरसीबी की टीम 15 मार्च को चिन्नास्वामी में एकत्रित होगी, कड़ी सुरक्षा की तैयारी

आरसीबी की टीम 15 मार्च को चिन्नास्वामी में एकत्रित होगी, कड़ी सुरक्षा की तैयारी
Modified Date: March 3, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: March 3, 2026 10:39 pm IST

बेंगलुरु, तीन मार्च (भाषा) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने मंगलवार को भरोसा जताया कि 15 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम के वहां एकत्रित होने से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाने का काम पूरा हो जाएगा।

आरसीबी ने इससे पहले घोषणा की थी कि वे आईपीए 2026 के शुरुआती मैच सहित पांच लीग मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे जिससे महीनों की अनिश्चितता खत्म हो गई।

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, अब भी कुछ काम बाकी है और जहां तक ​​हमारा सवाल है यह उन समय सीमा के अंदर पूरा हो जाएगा जो हमने महेश्वर राव की अध्यक्षता वाली (राज्य द्वारा नियुक्त) विशेषज्ञ समिति को दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें जितना हो सका उतना संतुष्ट कर दिया है। वे यहां बार-बार बैठक कर रहे हैं। वे कल सुबह भी काम का जायजा लेने आए थे। आरसीबी के 15 मार्च को यहां एकत्रित होने की उम्मीद है।’’

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में