रिबाकिना फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंची, कीज का अभियान खत्म
रिबाकिना फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंची, कीज का अभियान खत्म
पेरिस, एक जून (एपी) चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना ने फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में गुरुवार को लिंड़ा नोसकोवा को आसानी से शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
विंबलडन चैम्पियन खिलाड़ी ने महिला एकल में चेक गणराज्य की 18 साल की खिलाड़ी को 6-3, 6-3 से हराया।
कजाखस्तान की चौथी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी के सामने तीसरे दौर में स्पेन की सारा सोर्रिबेस की चुनौती होगी।
अमेरिका की 20 वीं रैंकिंग की खिलाड़ी मेडिसन कीज के अभियान को हमवतन कायला डे ने खत्म किया। विश्व रैंकिंग में 138वें स्थान पर काबिज 23 साल की डे ने कीज को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।
पुरुष वर्ग में रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर को अर्जेंटीना के टॉमस मार्टिन एचेवेरी ने 6-3, 7-6, 6-3 से हराया।
एपी आनन्द मोना
मोना

Facebook


