रिद्धिमा ने पांच शॉट की बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की

रिद्धिमा ने पांच शॉट की बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की

रिद्धिमा ने पांच शॉट की बड़ी बढ़त के साथ जीत दर्ज की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 11, 2022 7:32 pm IST

पंचकुला, 11 नवंबर (भाषा)  रिद्धिमा   दिलावरी ने शुक्रवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 14वें चरण के फाइनल में छह अंडर 66 के शानदार कार्ड खेला और वह पांच शॉट की बढ़त के साथ चैम्पियन बनी।

  एक दिन पहले तालिका में शीर्ष पर रही अफशां फातिमा को बड़े अंतर से पीछे छोड़ते हुए रिद्धिमा ने  कुल पांच अंडर 211 का स्कोर बनाया।

वह मौजूदा सत्र में प्राणवी उर्स (पांच) और हिताशी बख्शी (दो) के बाद एक से अधिक खिताब जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बनी।

अफशां ने 10वें होल में बोगी किया जबकि 11वें में डबल बोगी कर बैठी। उनका कुल स्कोर पार 216 का रहा।

गौरिका बिश्नोई (दो ओवर 218) तीसरे जबकि सहर अटवाल (तीन ओवर 219) चौथे स्थान पर रही।

सानिया शर्मा और हिताक्षी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में