विम्बलडन 2008 फाइनल की यादें ताजा करने लौटे रोजर फेडरर
विम्बलडन 2008 फाइनल की यादें ताजा करने लौटे रोजर फेडरर
लंदन, छह जुलाई (एपी) ग्रासकोर्ट के बादशाह रहे रोजर फेडरर सोमवार को विम्बलडन में लौटे । अवसर था 2008 फाइनल में पांच सेटों में रफेल नडाल से मिली हार की 18वीं सालगिरह का ।
भूरे रंग का सूट पहने आठ बार के एकल चैम्पियन फेडरर चौथे दौर के मैचों के लिये रॉयल बॉक्स में मेहमान थे ।
वह सेंटर कोर्ट पर फिलीपींस की अलेक्जेंड्रा ऐला और 2024 की उपविजेता जैसमीन पाओलिनी के बीच मैच के दौरान पहली कतार में बैठे थे ।
नडाल ने 2008 फाइनल में फेडरर को आखिरी सेट में 9 . 7 से हराया था और यह टेनिस के इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक माना जाता है । इसके साथ ही पहले दो सेट हारने के बाद विम्बलडन फाइनल जीतने वाले नडाल 1927 के बाद पहले पुरूष खिलाड़ी बन गए थे ।
2008 फाइनल छह जुलाई को खेला गया था और इसी तारीख पर 2003 में मार्क फिलीपोसिस को हराकर फेडरर ने पहला विम्बलडन खिताब जीता था ।
आखिरी बार यहां 2017 में खिताब जीतने वाले फेडरर 2022 में रिटायर हो गए थे ।
एपी मोना सुधीर
सुधीर
लेखक के बारे में
Web Title: विम्बलडन 2008 फाइनल की यादें ताजा करने लौटे रोजर फेडरर
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm