रोहित और बेयरस्टो ने दिया मुंबई को बड़ा स्कोर
रोहित और बेयरस्टो ने दिया मुंबई को बड़ा स्कोर
मुल्लांपुर, 30 मई (भाषा) रोहित शर्मा के 50 गेंद में 81 रन और मुंबई इंडियंस के लिये पदार्पण करने वाले जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारी के दम पर पांच बार की चैम्पियन टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में शुक्रवार को पांच विकेट पर 228 रन बनाये ।
पिच पर बृहस्पतिवार को हुए मैच की तरह घास नहीं थी लिहाजा मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।
गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाये जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे ।
रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया । पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिये पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया ।
बेयरस्टो (22 गेंद में 47 रन) ने पावरप्ले में आक्रामक खेलते हुए मुंबई को शानदार शुरूआत दी । इंग्लैंड टीम से बाहर इस बल्लेबाज ने हाल ही में यॉर्कशर के लिये काउंटी क्रिकेट में लगातार दो अर्धशतक लगाये हैं । वह इस मैच से ही मुंबई टीम से जुड़े हैं ।
पावरप्ले में स्पिनर साइ किशोर के आने पर रोहित ने भी हाथ खोलने शुरू किये । मुंबई के पूर्व कप्तान ने दो चौके और एक छक्का लगाकर टीम को छठे ओवर में बिना किसी नुकसान के 79 रन तक पहुंचाया जो इस सत्र में पावरप्ले में मुंबई का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।
अधिकांश बल्लेबाज अफगानिस्तान के धुरंधर स्पिनर राशिद खान को संभलकर खेलते हैं लेकिन अपनी लय में आने पर रोहित ने उन्हें भी नहीं बख्शा और स्लॉग स्वीप पर छक्का जड़ दिया । मुंबई का स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 113 रन था ।
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार ने कोएत्जी का स्वागत दो छक्को के साथ किया । तिलक वर्मा ने भी 11 गेंद में 25 रन बनाये जिसमें तीन छक्के शामिल थे । कप्तान हार्दिक पंड्या ने 20वें ओवर में कोएत्जी को दो छक्के लगाकर मुंबई को 225 के पार पहुंचाया ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: रोहित और बेयरस्टो ने दिया मुंबई को बड़ा स्कोर
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 amजर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम
02 Oct 2026 | 7:20 amखबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो
02 Oct 2026 | 7:17 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 amकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm