जल्द होगी रोहित शर्मा की टीम में वापसी, मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने दी ये अहम जानकारी

जल्द होगी रोहित शर्मा की टीम में वापसी, मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने दी ये अहम जानकारी

जल्द होगी रोहित शर्मा की टीम में वापसी, मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने दी ये अहम जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 31, 2020 2:57 pm IST

दुबई, 31 अक्टूबर (भाषा) मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को कहा कि टीम के नियमित कप्तान राहित शर्मा बायें पैर की मांसपेशियों के खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) से उबर रहे हैं और वह जल्द ही टीम में वापस आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रोहित के बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिसके बाद राष्ट्रीय टीम की चयन समिति ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी है। पोलार्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम की नौ विकेट की शानदार जीत के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ रोहित बेहतर हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।’’

read more:सनराइजर्स ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, RCB के साथ आज करो या…

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के आखिरी लीग मैच के लिए तीन नवंबर को रोहित के मैदान में उतरने की संभावना थी, लेकिन शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद टीम ने लीग तालिका में शीर्ष दो में स्थान पक्का कर लिया। ऐसे में टीम के लिए उस मैच का ज्यादा महत्व नहीं होगा। रोहित की चोट की निगरानी कर रहे एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ इस बात की काफी संभावना है कि रोहित प्ले-ऑफ में खेलेंगे। टीम का शीर्ष दो में स्थान पक्का होने के बाद उनके पास फिट होने के लिए अतिरिक्त समय होगा।’’

read more: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैप्टिल्स को 9 विकेट से हराया, टॉप 2 में ब…

कार्यवाहक कप्तान के तौर पर 17 मैचों (विभिन्न सत्रों में) में मुंबई को 16 जीत दिलवाने वाले पोलार्ड टीम के मौजूदा प्रदर्शन से काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में जगह पक्की करनी है। ऐसा लग रहा है कि यह साल हमारा है (मुंबई की टीम ने विषम वर्षों में खिताब जीता है), इस साल हमारे लिये अच्छा हो रहा है।’’ पोलार्ड ने 47 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इशान किशन की तारीफ की।

read more: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के मैच का स्कोर इस प्रकार रहा

उन्होंने कहा, ‘‘ इशान हर मैच के साथ बहतर हो रहा है और जब वह लय में होते हैं तो उन्हें रोकना आसान नहीं होता है। उसने टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना शुरू किया था लेकिन अब पारी की शुरूआत कर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com