रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
वडोदरा, पांच फरवरी (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
बेंगलुरु की टीम की नजरें दूसरे जबकि दिल्ली कैपिटल्स की नजरें पहले डब्ल्यूपीएल खिताब पर टिकी हैं।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


