रुबेन वर्गास ने स्विट्जरलैंड को विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

Ads

रुबेन वर्गास ने स्विट्जरलैंड को विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 07:55 AM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 07:55 AM IST

वैंकूवर, आठ जुलाई (एपी) रुबेन वर्गास ने पेनल्टी को गोल में बदला जिससे स्विट्जरलैंड मंगलवार को खेले गए मैच के गोलरहित ड्रॉ रहने के बाद कोलंबिया पर पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज करके विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

स्विट्जरलैंड का सामना अब शनिवार को मिसौरी के कनसास सिटी स्थित एरोहेड स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। अर्जेंटीना ने इससे पहले दिन में मिस्र को 3-2 से हराया था।

स्विट्जरलैंड 1954 में विश्व कप की मेजबानी करने के बाद से कभी भी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा था। मंगलवार को स्विस टीम युवा मिडफील्डर जोहान मंज़ांबी के बिना मैदान में उतरी, जो सोमवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे।

एपी

पंत

पंत