Jaipur Mother Murder Ayushi Case: सगी बेटी ने दे डाली विधवा माँ के नाम की सुपारी.. 7 लाख में तय हुई कॉन्ट्रेक्ट किलिंग की साजिश.. हत्या की वजह जानकर खिसक जाएगी आपके पैरों तले जमीन

Ads

Jaipur Mother Murder Ayushi Case Solved: जयपुर में बेटी पर नौकरी और संपत्ति के लालच में मां की हत्या की साजिश रचने का आरोप, सात आरोपी गिरफ्तार।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 12:49 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 12:50 PM IST

Jaipur Mother Murder Ayushi Case || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • बेटी पर मां की हत्या की साजिश का आरोप।
  • अनुकंपा नौकरी और संपत्ति बना हत्या की वजह।
  • सात आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार।

जयपुर: राजधानी जयपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी पर सरकारी नौकरी और संपत्ति पाने के लालच में अपनी ही मां की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। (Jaipur Mother Murder Ayushi Case) पुलिस ने इस मामले में आरोपी बेटी, उसके चाचा समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकारी नौकरी और संपत्ति का विवाद

पुलिस के मुताबिक, मृतका नीरज शर्मा अदालत में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं। उनके पति का करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद उनकी बेटी आयुषी अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन नौकरी बेटी के बजाय नीरज शर्मा को मिल गई। वहीं, भरतपुर के बामनपुरा में स्थित दो भूखंड भी पति की मृत्यु के बाद नीरज शर्मा के नाम हो गए थे। पुलिस का कहना है कि सरकारी नौकरी और संपत्ति का विवाद ही हत्या की वजह बना।

जांच में सामने आया कि आयुषी ने अपने चाचा मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर मां की हत्या की साजिश रची। (Jaipur Mother Murder Ayushi Case) आरोप है कि उन्होंने 7 लाख रुपये की सुपारी देकर बदमाशों को हत्या के लिए तैयार किया। योजना के तहत नीरज शर्मा को सड़क हादसा दिखाने के उद्देश्य से कार से टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

भाई ने जताई हत्या की आशंका तो हुआ पर्दाफाश

घटना 4 जुलाई को प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुई। नीरज शर्मा अपने 17 वर्षीय दिव्यांग बेटे के इलाज के लिए प्रतापनगर गई थीं। टक्कर के बाद उनकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा था, लेकिन मृतका के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जयपुर (पूर्व) की पुलिस उपायुक्त रंजिता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भरतपुर, दौसा, मथुरा और आगरा में छापेमारी कर पांच सुपारी किलर को गिरफ्तार किया। (Jaipur Mother Murder Ayushi Case) पूछताछ के बाद आयुषी और उसके चाचा मोहन स्वरूप की कथित भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आयुषी का चचेरा भाई बलराम अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया

ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए

अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे

मामले में हत्या का कथित मकसद क्या था?

पुलिस के अनुसार अनुकंपा नौकरी और पारिवारिक संपत्ति हासिल करना कथित मकसद था।

पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?

पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

हत्या को अंजाम कैसे दिया गया था?

पुलिस के अनुसार महिला को कार से टक्कर मारकर घटना को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।