हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन में जीते रूड, रूबलेव हारे

हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन में जीते रूड, रूबलेव हारे

हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन में जीते रूड, रूबलेव हारे
Modified Date: July 28, 2023 / 11:00 am IST
Published Date: July 28, 2023 11:00 am IST

हैम्बर्ग (जर्मनी), 28 जुलाई (एपी) कैस्पर रूड ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन में चिली के क्रिस्टियन गारिन को हरा दिया जबकि डेनियल अल्टमेयेर ने दूसरे दौर में आंद्रे रूबलेव को मात दी ।

हैम्बर्ग महिला वर्ग में जर्मनी की नोमा नोहा एकुगी सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने मार्टिना ट्रेविसान को 5 . 7, 6 . 4, 7 . 5 से हराया । अब उनका सामना डायन स्नाइडेर से होगा जिसने गत चैम्पियन बर्नाडा पेरा को 6 . 1, 2 . 6, 6 . 4 से हराया ।

फ्रेंच ओपन उपविजेता रूड ने 1 . 6, 6 . 2, 6 . 2 से जीत दर्ज की । रूड रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं जबकि गारिन 120वें स्थान पर हैं ।

अब उनका सामना फ्रांस के 19 वर्ष के आर्थर फिल्स से होगा ।

दूसरी वरीयता प्राप्त रूबलेव को डेनियल ने 6 . 2, 6 . 2 से हराया । अब उनका सामना झांग झिचेंग से होगा ।

पिछले विजेता लोरेंजो मुसेत्ती ने जोजेफ कोवालिक को 3 . 6, 6 . 2, 6 . 4 से मात दी ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में