कोरोना वायरस के 27 मामलों के बाद इंग्लैंड में रग्बी मैच रद्द

कोरोना वायरस के 27 मामलों के बाद इंग्लैंड में रग्बी मैच रद्द

कोरोना वायरस के 27 मामलों के बाद इंग्लैंड में रग्बी मैच रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 7, 2020 12:03 pm IST

मैनचेस्टर, सात अक्टूबर (एपी) इंग्लैंड की शीर्ष डिविजन रग्बी लीग के नियमित सत्र के अंतिम दौर के अहम मुकाबले को बुधवार को रद्द कर दिया गया क्योंकि इसमें खेलने वाली एक टीम के 27 सदस्य पिछले हफ्ते पॉजिटिव पाए गए।

सेल शार्क्स ने कहा है कि वह निराश है कि वोरसेस्टर वारियर्स के खिलाफ मुकाबले में वे नहीं खेल पाए क्योंकि नवीनतम परीक्षण में क्लब के आठ और सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस मुकाबले में वोरसेस्टर को 20-0 से विजेता घोषित किया जाएगा और सेल की टीम सत्रांत प्ले आफ में जगह नहीं बना पाएगी।

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘सेल में सभी निराश हैं कि हमारे अभियान का अंत इस तरह से हुआ लेकिन क्लब पूरी तरह से खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की भलाई को समझता है जो सबसे महत्वपूर्ण है।’’

एपी सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में