सांचेज के गोल से ओडिशा ने बेंगलुरु को बराबरी पर रोका

सांचेज के गोल से ओडिशा ने बेंगलुरु को बराबरी पर रोका

सांचेज के गोल से ओडिशा ने बेंगलुरु को बराबरी पर रोका
Modified Date: May 4, 2026 / 11:29 pm IST
Published Date: May 4, 2026 11:29 pm IST

मडगांव, चार मई (भाषा) ब्रायन सांचेज के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां बेंगलुरु एफसी को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

बेंगलुरु एफसी की ओर से रहीम अली ने गोल किया।

इस ड्रॉ के बाद बेंगलुरु एफसी की टीम 11 मैच में 17 अंक के साथ छठे स्थान पर है। टीम ने मौजूदा सत्र में विरोधी टीम के मैदान पर कोई मैच नहीं गंवाया है।

ओडिशा एफसी की टीम 10 मैच में सात अंक के साथ 13वें स्थान पर बरकरार है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में