सतीश कुमार क्वालीफिकेशन से स्विस ओपन में
सतीश कुमार क्वालीफिकेशन से स्विस ओपन में
बासेल (स्विट्जरलैंड), 19 मार्च (भाषा) भारत के सतीश कुमार करूणाकर ने मंगवालर को यहां पहले दो पुरुष एकल क्वालीफायर मैच जीतकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जगह बनायी।
सतीश कुमार ने पहले क्वालीफिकेशन मैच में यूरियल फ्रांसिस्को कांजुरा अर्टिगा को 21-18 21-12 से हराया और फिर कोरिया के जोएन हयोक जि को पराजित किया।
अनुभवी समीर वर्मा ने चौथे वरीय ब्राजील के यगोर कोएलो को 11-21 21-10 21-14 से मात दी। लेकिन वह अगले क्वालीफिकेशन मैच में अल्वी फरहान से हार गये।
मिश्रित युगल क्वालीफिकेशन में सुमित बी रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने ब्राजील के डावी सिल्वा और सामिया लिमा को 21-12 21-17 से हराया।
पुरुष युगल क्वालीफिकेशन में हरिहरन अम्साकरूनन और रूबान कुमार रेथिसाना ने नाटन बेगा और बापटिस्टे लाबार्थे को 21-17 21-15 से मात दी।
भाषा
नमिता
नमिता

Facebook


