सीमा ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता

सीमा ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता

सीमा ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
Modified Date: September 24, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: September 24, 2026 6:46 pm IST

नागोया, 24 सितंबर (भाषा) भारतीय एथलीट सीमा ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई खेलों की महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

भारत ने इस स्पर्धा में 16 साल बाद पदक जीता है। कड़े मुकाबले के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सीमा ने यह उपलब्धि हासिल की।

एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में यह भारत का अब तक का सिर्फ तीसरा पदक है।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में