शेफाली और दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया : हरमनप्रीत कौर

शेफाली और दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया : हरमनप्रीत कौर

शेफाली और दीप्ति ने शानदार प्रदर्शन किया : हरमनप्रीत कौर
Modified Date: August 30, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: August 30, 2026 11:44 pm IST

दुबई, 30 अगस्त (भाषा) भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को यहां महिला टी20 एशिया कप ग्रुप ए मैच में थाईलैंड पर मिली 94 रन की जीत के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64 रन) और अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा (सात गेंद में बिना रन दिए तीन विकेट) ने शानदार प्रदर्शन की तारीफ की।

शेफाली के आक्रामक अर्धशतक के बाद दीप्ति और नंदनी शर्मा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी भारत ने अपने अभियान का आगाज जीत से किया।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘बल्लेबाजी के लिहाज से हमारी शुरुआत अच्छी रही। कुल मिलाकर हमारे लिए यह एक अच्छा मैच था। ’’

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत ने शेफाली के 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक (26 गेंद में छह चौके और तीन छक्के) से नौ विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि एक समय टीम 200 रन के स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी।

लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर सिमट गई।

अच्छी शुरूआत के बाद पारी के अचानक बिखरने पर हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘नयी गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आ रही थी, लेकिन उसके बाद गेंद थोड़ी रुककर आने लगी। हमारे बल्लेबाजों ने भी कुछ मौकों पर अच्छे शॉट नहीं खेले। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, थाईलैंड को भी श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने ऐसी जगहों पर अच्छी गेंदबाजी की, जहां से शॉट लगाना आसान नहीं था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हम भी अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर सके। ’’

शेफाली और दीप्ति के बारे में हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘दोनों ही हमारे लिए अहम खिलाड़ी हैं। शेफाली ऐसी खिलाड़ी हैं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण रन बनाती हैं और इस समय अच्छी लय में हैं। वहीं दीप्ति के पास काफी अनुभव है और आज उन्होंने एक बार फिर अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल किया। ’’

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में