शमी के तीन विकेट लेकिन जम्मू कश्मीर को पहली पारी की बढत के लिये 131 रन की जरूरत

शमी के तीन विकेट लेकिन जम्मू कश्मीर को पहली पारी की बढत के लिये 131 रन की जरूरत

शमी के तीन विकेट लेकिन जम्मू कश्मीर को पहली पारी की बढत के लिये 131 रन की जरूरत
Modified Date: February 16, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: February 16, 2026 6:33 pm IST

कल्याणी, 16 फरवरी (भाषा) मोहम्मद शमी के तीन विकेट के बावजूद जम्मू कश्मीर ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को पांच विकेट पर 198 रन बना लिये जिससे मुकाबला अभी भी बराबरी का है ।

बंगाल ने पांच विकेट पर 249 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 328 रन बनाये । जम्मू कश्मीर के लिये आकिब नबी ने 26 ओवरों में 87 रन देकर पांच विकेट लिये । इस रणजी सत्र में उनके 50 विकेट पूरे हो गए हैं ।

बंगाल के लिये फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी कल के स्कोर में दस रन और जोड़कर 146 रन पर आउट हो गए । अनुभवी सुमंता गुप्ता ने 36 गेंद में 39 रन बनाये ।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज सुनील कुमार ने 20 ओवरों में 41 रन देकर तीन विकेट लिये ।

जम्मू कश्मीर की पारी में भारत के पूर्व गेंदबाज शमी ने बंगाल के लिये शानदार पहला स्पैल डाला । उन्होंने सलामी बल्लेबाज शुभमन खजूरिया (तीन) और ताविर हुसैन (दो ) को पगबाधा आउट किया जबकि शुभम पुंडीर ने मुकेश कुमार की गेंद पर स्लिप में सुदीप चटर्जी को कैच थमाया ।

तीन विकेट 13 रन पर गिरने के बाद जम्मू कश्मीर के लिये अनुभवी कप्तान पारस डोगरा ने 112 गेंद में 58 रन बनाये और युवा आईपीएल स्टार अब्दुल समद ने 85 गेंद में 82 रन की पारी खेली ।

डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में 10000 रन भी पूरे कर लिये ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में