BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शांटो का शतक, बांग्लादेश के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 301 रन

शांटो का शतक, बांग्लादेश के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 301 रन

शांटो का शतक, बांग्लादेश के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 301 रन
Bhasha
Published: 08 May 2026 | 10:32 pmModified: 08 May 2026 | 10:32 pm

ढाका, आठ मई (एपी) कप्तान नजमुल हुसैन शांटो के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के शुरुआती दिन स्टंप तक चार विकेट पर 301 रन बना लिए।

शांटो ने 130 गेंदों में 101 रन बनाए जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल रहे।

मोमिनुल हक शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए।

शांटो और मोमिनुल ने तीसरे विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी कर टीम की पारी को संभाला।

बांग्लादेश ने एक सफल दिन का समापन करते हुए 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया। मुशफिकुर रहीम 48 रन और लिटन दास चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी और टीम 10.1 ओवर में 31 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी।

एपी नमिता

नमिता

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शांटो का शतक, बांग्लादेश के पहले दिन स्टंप तक चार विकेट पर 301 रन