शिवा नरवाल के लिये 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में तीसरा खिताब
शिवा नरवाल के लिये 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में तीसरा खिताब
भोपाल, 17 जून (भाषा) हरियाणा के निशानेबाज शिवा नरवाल ने शुक्रवार को यहां 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में सीनियर और युवा पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल के बाद टीम खिताब से तीन स्वर्ण पदक जीते।
शिवा ने पुरूषों के फाइनल में सेना के धर्मेंद सिंह गहारवार पर 17-5 और फिर युवा फाइनल में उत्तर प्रदेश के साहिल को 16-0 से पराजित कर दो व्यक्तिगत स्वर्ण जीते।
इसके बाद उन्होंने नवीन और अनमोल जैन के साथ मिलकर टीम खिताब अपने नाम किया। हरियाणा की तिकड़ी ने पंजाब को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


