विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए निशानेबाजों का ‘हाई-परफॉर्मेंस’ शिविर शुरू
विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए निशानेबाजों का ‘हाई-परफॉर्मेंस’ शिविर शुरू
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) चीन के हांग्झोउ में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारियों के मद्देनजर निशानेबाजों के लिए एक ‘हाई-परफॉर्मेंस’ राष्ट्रीय निशानेबाजी शिविर रविवार को यहां शुरू हुआ।
इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धा के 35 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
राइफल और पिस्टल शिविर 17 जुलाई तक चलेगा जबकि ट्रैप शिविर 14 से 20 जुलाई तक होगा।
स्कीट टीम नौ जुलाई से ही ट्रेनिंग कर रही है। हांग्झोउ विश्व कप 20 से 29 जुलाई तक होगा और इसके बाद जापान में 19 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एशियाई खेल होंगे।
शिविर में हिस्सा लेने वालों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और इलावेनिल वलारिवन के साथ-साथ भारत के अन्य प्रमुख निशानेबाज शामिल हैं।
निशानेबाज भारतीय कोच और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की देखरेख में ट्रेनिंग करेंगे। इनमें ओलंपिक डबल ट्रैप चैंपियन पीटर विल्सन, राइफल विशेषज्ञ थॉमस फार्निक, पिस्टल कोच जेलेना अरुनोविच और स्कीट विशेषज्ञ रिकार्डो फिलिपेली शामिल हैं।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


