टैंगियेर विश्व कप में स्कीट निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
टैंगियेर विश्व कप में स्कीट निशानेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
टैंगियेर (मोरक्को), 28 मार्च (भाषा) भारत का कोई भी निशानेबाज यहां चल रहे आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप की स्कीट स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सका ।
ओलंपियन माहेश्वरी चौहान क्वालीफिकेशन के पहले दिन 75 में से 69 स्कोर करके शीर्ष आठ में जगह बनाने के करीब पहुंची थी ।
उन्होंने चौथी और पांचवीं सीरिज में 23 और 21 स्कोर करके कुल 113 अंक बनाये और कतर की रीम घानेम अल शारशानी से दो अंक से पीछे रह गई । कतर की निशानेबाज आठवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची ।
दर्शना राठौड़ 19वें स्थान पर रही जबकि उनकी छोटी बहन यशस्वी राठौड़ 23वें स्थान पर रही । रैंकिंग अंकों के लिये खेल रही अरीबा खान और मानसी रघुवंशी ने 112 अंक बनाये ।
पुरूष वर्ग में परमपाल सिंह गुरों 117 स्कोर करके 26वें स्थान पर रहे । ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया 62वें और मान सिंह 65वें स्थान पर रहे । रैंकिंग अंकों के लिये खेल रहे सुखबीर सिंह हरिका और हरमेहर सिंह ने 113 और 102 अंक बनाये ।
ट्रैप निशानेबाजी की स्पर्धायें मंगलवार से शुरू होंगी ।
भाषा मोना नमिता
नमिता

Facebook


