Sonal Chauhan Stuck in Dubai: दुबई में फंस गए मुंबई इंडियन्स के दिग्गज बल्लेबाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार, कहा- कोई तो बाहर निकालो यहां से

Sonal Chauhan Stuck in Dubai: दुबई जंग में फंस गए मुंबई इंडियन्स के दिग्गज बल्लेबाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार, कहा- कोई तो बाहर निकालो यहां से

Sonal Chauhan Stuck in Dubai: दुबई में फंस गए मुंबई इंडियन्स के दिग्गज बल्लेबाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार, कहा- कोई तो बाहर निकालो यहां से

Sonal Chauhan Stuck in Dubai: दुबई जंग में फंस गए मुंबई इंडियन्स के दिग्गज बल्लेबाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी लगाई पीएम मोदी से मदद की गुहार / Image: IBC24

Modified Date: March 1, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: March 1, 2026 12:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां दुबई में फंसीं
  • मिडिल ईस्ट के 11 देशों ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद किया
  • जॉनी बेयरस्टो और अभिनेत्री सोनल चौहान ने लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली: Sonal Chauhan Stuck in Dubai इजरायल और यूएस ने ईरान पर हमला कर​ दिया है, जिसके बाद से दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। वहीं, हालात को देखते हुए करीब 11 देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि कई नामी लोग भी दुबई सहित अन्य शहरों में फंसे हुए हैं।

दुबई में फंसा मुंबई इंडियन्स का खिलाड़ी

Sonal Chauhan Stuck in Dubai मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो दुबई में फंस गए हैं। जॉनी ने एक्स कर मदद मांगी है। उन्होंने लिखा है कि क्या कोई मुझे दुबई से बाहर निकाल सकता है? वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई है और उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि आईपीएल 2026 में जॉनी बेयरस्टो मुंबई इंडियन्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

 

सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद

सोनल चौहान ने अपने एक्स कर लिखा है कि ‘इजरायल, यूएस और ईरान के बीच जारी जंग में दुबई में फंस गई हूं। फ़्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ़ रास्ता नहीं है। मैं घर वापस सुरक्षित यात्रा के लिए सरकार से मदद चाहती हूं। सोनल चौहान ने अपने इस एक्स पोस्ट पर पीएम मोदी को भी टैग किया है।

 

कई देशों ने बंद किए अपने एयरस्पेस

दूसरी ओर इजरायल और यूएस के ईरान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद मिडिल ईस्ट में संकट बढ़ गया है, जिसके बाद तेहरान ने रेड सी और गल्फ ऑफ अदन में जहाजों और शिपिंग इंटरेस्ट पर हमला करने की धमकी दी है। हमलों की संभावना ने पूरे इलाके में यूरोप और अफ्रीका तक पहुंचने के लिए हवाई यात्रा में रुकावट डाली है। दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी ऑपरेशन पहले ही रोक दिए हैं, जबकि भारत से यूरोप और अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट्स में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल हुई हैं क्योंकि वे दुबई और गल्फ रीजन से होकर गुजरती हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"