दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य रखा
Modified Date: November 25, 2025 / 02:58 pm IST
Published Date: November 25, 2025 2:58 pm IST

गुवाहाटी, 25 नवंबर (भाषा) ट्रिस्टन स्टब्स केवल छह रन से अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाने से चूक गए लेकिन उनकी 94 रन की आकर्षक पारी से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन पर समाप्त घोषित करके भारत के सामने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत के लिए 549 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका ने कुल 548 रन की बढ़त हासिल की।

स्टब्स ने 180 गेंद का सामना करके 94 रन बनाए जिसमें नाै चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने टोनी डि जॉर्जी (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन और वियान मुल्डर (नाबाद 35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की।

भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 62 रन देकर चार विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में