दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर सिमटी

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर सिमटी

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रन पर सिमटी
Modified Date: November 23, 2025 / 03:21 pm IST
Published Date: November 23, 2025 3:21 pm IST

गुवाहाटी, 23 नवंबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने सेनुरन मुथुसामी (109 रन) के शतक और मार्को यानसेन (93 रन) के अर्धशतक से दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां भारत के खिलाफ पहली पारी में 489 रन बना लिए।

दक्षिण अफ्रीका के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन, काइल वेरेने ने 45 रन और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 41 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने दो दो विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में